फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आई बाइक, महिला समेत दो की मौत

Wed, 29 Oct 2025 03:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-दून हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे गौरव (निवासी लोईया गांव) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बाइक पर गौरव के साथ दो महिलाएं भी थीं। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल ले जाया गया। यहां रीना नाम की महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी: BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले-लागत के हिसाब से भाव बढ़ाए सरकार, पढ़ें-क्या बोले जयंत?
विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें