फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर चौकी के समीप पीकअप व कैंटर की भिंडत,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप-कैंटर की भिड़ंत में चालक समेत दो घायल
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हसनपुर चौकी के समीप रविवार तड़के पांच बजे पिकअप गाड़ी और मैली से भरे कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुंडाली थाना के भगवानपुर चट्टावन स्थित कूल होम ब्रेड कंपनी के ब्रेड मेरठ सप्लाई कर पिकअप गाड़ी वापस लौट रही थी। इसी दौरान गढ़ की ओर से मैली भरकर मेरठ जा रहे कैंटर की हसनपुर चौकी के समीप पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर के लगते ही दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में पिकअप गाड़ी में फंसे चालक तालिब पुत्र नशरत निवासी गांव दोताई थाना गढ़मुक्तेश्वर और इसरार पुत्र इस्तकार निवासी परतापुर थाना बीबी नगर को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां तालिब की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सड़क पर फैली मैली
दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर होने के बाद मैली से भरे कैंटर की बॉडी बीच से फट गई। जिससे उसमें भरी मैली सड़क पर फैल गई। मैली की फिसलन से कई वाहन चालक चोटिल होने से बचे। वहीं आसपास के लोगों ने सड़क पर मिट्टी डालकर मैली को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें