फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से अटे पावनी गंगा के किनारे

विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा के बाद खरखाली घाट पर पड़ी गंदगी। - फोटो : ? ? ?
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खरखाली गांधी गंगा घाट मेले को पॉलीथिन एवं गंदगी मुक्त रखने की अपील बेअसर साबित हुई। श्रद्धालुओं ने गंगा और उसके किनारों को मैला और प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, आयोजन समिति ने भी फर्ज निभाने में कोताही बरती। जिसके परिणामस्वरूप मेला संपन्न होने के एक सप्ताह बाद भी गंगा घाट पर बड़े पैमाने पर गंदगी के ढेर लगे हैं। मेला स्थल पर पॉलीथिन भी बड़ी मात्रा में पड़ी हुई हैं। गंगा को स्वच्छ रखने के शासन-प्रशासन के अधिकारियों के हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खरखाली गांधी गंगा घाट पर लगे मेले को पॉलीथिन और कचरा मुक्त रखने के लिए मेला समिति ने पूरे प्रयास किए और लोगों से अपील की थी। समिति ने मेले में जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था की। पॉलीथिन को मेला परिसर में प्रतिबंधित रखा गया। इसके बावजूद मेला स्थल पर पहुंचे दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। मेला संपन्न हुए एक सप्ताह होने को है। इसके बावजूद गंगा किनारे बड़े पैमाने पर गंदगी पड़ी है। जिससे सवाल उठता है कि पतित पावनी गंगा को मेली करने में श्रद्धालुओं ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। साथ ही साथ मेला स्थल पर पॉलीथिन के ढेर लगे हैं। वहीं, इनकी ओर शासन-प्रशासन और मेला समिति ध्यान नहीं दिया है। गंगा में प्रदूषण रोकने के एनजीटी के आदेश का असर नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि मेला समिति एवं सामाजिक सगठनों ने मेला शुरू होने से पहले दावा किया था कि गंगा को दूषित नहीं होने दिया जाएगा। खरखाली गंगा घाट देख कर लग रहा है कि शासन-प्रशासन व सामाजिक संगठनों के दावे हवा-हवाई रहे। मेले से पूर्व मेला समिति ने गंगा को स्वच्छ रखने का एलान किया था। हालांकि मेला संपन्न होने के बाद भी गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कोई भी संजीदा नहीं दिखाई दिया।
अपील का नहीं हुआ असर
इस बार मेले में पॉलीथिन इस्तेमाल न करने और जगह-जगह गंदगी न फैलाने की अपील श्रद्धालुओं से की गई। ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी के आदेशों का पालन करने के संबंध में मेला स्थल पर फ्लैक्स लगवाए गए थे। वहीं, लाउडस्पीकर से भी श्रद्धालुओं से गंगा घाट स्वच्छ रखने की अपील की गई। हालांकि इनका असर नहीं दिखाई दिया। इस संबंध में मेला समिति के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी ने बताया कि मजदूर नहीं मिलने पर गंगा की सफाई नहीं हो सकी। सोमवार को मेला समिति के पदाधिकारी गंगा पर पहुंचेंगे और सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें