फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज बस व बाइक की भिड़ंत, बीएसएफ जवान सहित दो घायल, हालत गंभीर

Fri, 09 Nov 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रोडवेज बस की टक्कर से हुआ। घायलों को नजदीकी असपताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बहसुमा बाईपास पर तिगरी गांव के पास एक रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक बस के नीचे आ गए। इनमें से एक बीएसएफ का जवाना बताया जा रहा है। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेरठ के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया। दोनों ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दोंनों युवक गांव रेहमापुर के रहने वाले है। घायलों की पहचान अनिल व कुलदीप के रूप में हुई है। कुलदीप बीएसएफ का जवान है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें