फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेंपो खड़ा करने के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, दो घायल

विज्ञापन
सरधना। दबथुवा में मारपीट के दौरान घायल महिला व युवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सरधना के दबथुवा गांव में शुक्रवार रात टेंपो खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें आरोपियों ने टेंपो चालक और उसकी मामी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी मोनू पुत्र मदनपाल ने पुलिस को बताया कि वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार रात वह अपने मामा राजकुमार के घर टेंपो खड़ा करने गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की और टेंपो खड़ा करने से रोकने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मोनू और उसकी मामी सुनीता पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से वार किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें