फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
रोहटा। छेड़छाड़ का आरोपी आदिल। पुलिस
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के पूठखास गांव में एक इंटर कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों ने रोहटा थाने में हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव पूठखास निवासी छात्रा कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रही है। पड़ोसी गांव का युवक आदिल कलावा बांधकर रास्ते और कॉलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। कई बार विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन ने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया। आरोपी और उसके परिवार के सदस्य गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के भाई और पिता के खिलाफ भी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें