परीक्षितगढ़। नगर स्थित सीएचसी पर 107 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें नगर के मोहल्ला गंधार दरवाजा निवासी एक युवती तथा ग्राम सौंदत्त निवासी होमगार्ड का जवान कोरोना पॉजिटिव मिले।
नगर व देहात में कोरोना संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। एक माह में अब तक 48 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया बुधवार को सीएचसी पर 107 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें थाने में तैनात होमगार्ड ग्राम सौंदत्त निवासी भूरे एवं नगर के गंधार दरवाजा निवासी युवती काजल पुत्री मल्लू सैनी संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।