संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी में बुधवार की दोपहर को प्रधान पति व पड़ोसी के बीच चबूतरे के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रधान पति व समेत दो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ करते हुए हमले में प्रयुक्त डंडे बरामद कर उनको पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
बता दें कि रसूलपुर मढ़ी के ग्राम प्रधान पति दीपक का पड़ोसी आशु के साथ में चबूतरे को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा है। बुधवार की दोपहर को एक बार फिर से दोनों पक्षों के लोगों में आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी होते-होते मारपीट हो गई थी। दोनों ओर से पथराव हो किया गया था, पथराव में प्रधान पति दीपक की स्कार्पियों कार के शीशे टूट गए थे।
झगड़े में प्रधान पति दीपक सहित आशु, अंकुर, मनोज, हेम सिंह, विंकल समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। बाद में रोहटा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी की तहरीर पर प्रधान पति दीपक, मुकेश, जसवीर उर्फ जस्सी व जयवीर, अंकुर, मनोज समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी प्रधान पति दीपक अपने साथी मुकेश निवासी छायसा थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर को गांव के बाहरी खेत में जाने वाले रास्ते से हिरासत में ले लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करते हुए आरोपितों के पास से झगड़े में प्रयुक्त डंडे बरामद कर लिया। जिनका चालान कर पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया।
-