फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: मेरठ में भाजपा जिला मंत्री समेत दो की मौत, इलाके में दौड़ी शोक की लहर

Thu, 29 Apr 2021 10:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में भाजपा जिला मंत्री शर्माजीत जाटव की कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास निवासी एवं भाजपा जिला मंत्री शर्माजीत जाटव की कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शर्माजीत के निधन की जानकारी पर कस्बा सिवाल खास में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


कस्बा सिवाल खास निवासी शर्माजीत (52 वर्ष) पिछले पांच दिन से बीमार थे। तीन दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मौत की जानकारी पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शोक संवेदना प्रकट करने शर्माजीत के आवास पर पहुंचे।

उधर, सरधना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में 65 वर्षीय कबूल सिंह का दिल्ली के अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। कोरोना की सैंपलिंग में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को कबूल सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

कोरोना का कहर : ऑक्सीजन की कमी से मासूम बेटी ने गोद में दम तोड़ा, भर्ती कराने के लिए भकटता रहा बेबस पिता

बेबसी: नहीं मिली एंबुलेंस, कार में ले जाना पड़ा शव, जिंदगी बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद, सबूत हैं ये तस्वीरें


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें