फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पल्लवपुरम के उदय कुंज में विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पल्लवपुरम क्षेत्र में विकसित दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण की टीम ने करीब 30 हजार वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में किए गए अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई आरसीसी सड़कें, भूखंडों की बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण तोड़ दिए गए।
मेडा के प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह के अनुसार, पहली कार्रवाई पल्लवपुरम क्षेत्र में उदय सिटी विस्तार स्थित उदय कुंज, पल्लवपुरम फेज-2 में की गई। यहां अनिल चौधरी द्वारा लगभग 20 हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने पहले नोटिस और फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है। मंगलवार को मौके पर पहुंची टीम ने कॉलोनी के भीतर विकसित की गई आरसीसी सड़कें, बाउंड्रीवाल और अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एमडीए की टीम ने उदय कुंज क्षेत्र में ही दूसरी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां सूरज कादियान पुत्र स्वर्गीय रणधीर सिंह द्वारा लगभग 10 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रवर्तन अमले की मौजूदगी में कॉलोनी के अंदर कराए गए विकास कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें