फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना दो घंटे मुख्य मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर लगा जाम। (मवाना)
विज्ञापन
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर के मुख्य मार्ग पर अपराह्न के समय स्कूलों की छुट्टी के दौरान भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब दो घंटे तक पूरा मुख्य मार्ग पूरी तरह थमा रहा। जाम के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराते हुए जाम खुलवाया।
सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे नगर के विभिन्न स्कूलों में छुट्टी हुई तो उसी दौरान मुख्य मार्ग पर अचानक भीषण जाम लग गया। छुट्टी के वक्त बसों, ऑटो और अभिभावकों के वाहनों का दबाव एक साथ सड़क पर आ गया, जिससे वाहनों की कतारें लगातार लंबी होती चली गईं। दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक पूरा मुख्य मार्ग जाम की चपेट में रहा। उमस भरी गर्मी के बीच वाहनों के थम जाने से चालक और यात्रियों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ा। जाम की जानकारी के बाद पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को एक-एक कर निकालने से जाम पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत शर्मा का कहना है कि नगर के मुख्य मार्ग पर पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए ठेले वालों को सड़क के बिल्कुल किनारे पर लगवा दिया गया है। साथ ही बसों द्वारा बीच सड़क पर सवारी उतारने व बैठाने से पैदा हो रही समस्या के समाधान के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।

मुख्य मार्ग पर लगा जाम। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें