फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल छात्रों के दो गुट भिड़े, सड़क पर मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में छीपी टैंक के पास बृहस्पतिवार को एक स्कूल के छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। मारपीट के चलते सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहीं छात्राओं ने किसी तरह खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छात्र को लेकर थाने आ गई।
छीपी टैंक के पास एक स्कूल के छात्रों के दोनों गुटों के बीच बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी के बाद पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। कुछ छात्रों ने बेल्ट निकालकर हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष के छात्रों ने भी जमकर मारपीट की। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। छात्रों के झगड़े के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी दौरान मौके पर जुटी भीड़ ने मारपीट कर रहे एक छात्र को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और एक छात्र को लेकर थाने ले गई। पुलिस अन्य छात्रों की पहचान के लिए वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रों के बीच विवाद की वजह पता की जा रही है। वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें