फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस से भी अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस के साथ भी एक पक्ष द्वारा अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है।
शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन हालात काबू में नहीं आ सके।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद दो उपनिरीक्षकों के साथ भी अभद्रता और हाथापाई की गई। स्थिति बिगड़ने पर दोनों उपनिरीक्षक किसी तरह मौके से निकलकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों से भाग चुके थे। घटना को लेकर कॉलोनी में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


थाना पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। वहीं थाने पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।



क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और थाना पुलिस से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें