फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज के चुनाव में दोनों ग्रुपों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज के चुनाव में दोनों ग्रुपों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में 18 अप्रैल को होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। दोनों ग्रुपों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव में 1422 सदस्य मतदान करेंगे।
बृहस्पतिवार को सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने प्रबंध समिति के चुनाव में सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ, डॉ. राम कुमार गुप्ता और योगेश बंसल ग्रुप की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश चंद जैन, सचिव पद के लिए डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के एमके गुप्ता और अतिरिक्त सचिव के पद के प्रत्याशी मनीष प्रताप का स्वागत करते हुए अपना समर्थन देने की घोषणा की। व्यापारियों ने कहा कि वह चुनाव में उनके लिए वोट मांगेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कैलाश डेयरी परिवार मेन सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर, मेन सेंट्रल मार्केट व्यापार के अध्यक्ष मुकेश जैन, जयवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. ओपी शर्मा एडवोकेट, सतीश गर्ग, विरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव में खूब बदल रहे समीकरण
प्रबंध समिति के चुुनाव में समीकरण भी खूब बदल रहे हैं। फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गुप्ता सचिव पद के लिए विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव पद के लिए केशव बंधु चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक और प्रत्याशी अवनीश शर्मा ने कहा है कि वह सेठ दयानंद गुप्ता और डॉ. रामकुमार गुप्ता के पैनल से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें