फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी, बखेड़ा

Sun, 04 Mar 2018 11:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां दो सहेलियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों पहले घर से गायब हुई और अब एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई हैं। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यूपी के मेरठ शहर में दो दिन पूर्व घर से गायब हुई दो युवतियां घर लौट आई। बुधवार रात को दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गई। मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों के सख्ती करने पर वे जान देने की धमकी देने लगी। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत किया।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में ये दोनों युवतियां पड़ोस में ही रहती हैं। सालों से एक साथ रही। साथ खेली और बड़ी हुई। जिस कारण दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व दोनों युवतियां अपने घर से गायब हो गई थी। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। दोनों के परिजन उन्हें तलाश रहे थे। बुधवार शाम को दोनों घर वापस आ गई।
विज्ञापन


पढ़ें : सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
इसके बाद दोनों के परिजनों ने इन पर कुछ सख्ती की तो उन्होंने बखेड़ा कर दिया। दोनों ने कहा कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती। वे एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गई। मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों के समझाने पर भी वे मानने को तैयार नहीं थी। सख्ती करने पर जान देने की धमकी देने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। यूपी 100 और समर गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन, पुलिस और मोहल्ले वालों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें