फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज की कैंटीन में दो छात्राएं भिड़ी, मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर क्षेत्र के एक कॉलेज की कैंटीन में दो छात्राओं में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही है। दो युवक बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। कैंटीन के एंट्री गेट पर एक छात्रा दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर मारपीट कर रही है। एक छात्र मारपीट करने वाली छात्रा को पकड़कर हटा रहा है। एक अन्य युवक भी दौड़कर आता है और दोनों को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है। कुछ छात्रों का कहना है कि एक छात्रा भाई की गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट कर रही है, उसका भाई उसे पकड़कर हटा रहा है। इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें