फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाना खाकर टहलने निकले दो दोस्तों पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- दौराला में कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने घटना संदिग्ध बताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। खाना खाकर टहलने निकले दौराला निवासी अजय व उसके साथी सुधीर पर रेलवे फाटक के पास बुधवार देर रात दो कार में सवार छह लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना में अजय के हाथ में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए पहले दौराला के सरकारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन

दौराला थाने पर दी तहरीर में अजय ने बताया कि वह रात करीब 11:50 बजे अपने एक साथी सुधीर के साथ खाना खाने के बाद रेलवे फाटक के पास टहलने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो कार में सवार छह लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने करीब 15-20 राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली अजय के हाथ में लग गई। गोली चलने की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई और वह अपने घरों में दुबक गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल अजय को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां, से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों से उसका कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में विवाद हुआ था, जिसे लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला किया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। गोली लगने का मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें