फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निशानेबाज को कपड़े उतारकर पीटा, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर जाने के दौरान किया अगवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मंगलपांडे नगर स्थित निजी शूटिंग रेंज से प्रेक्टिस कर घर जा रहे निशानेबाज गुलफाम को चार-पांच युवकों ने अगवा कर लिया। विक्टोरिया पार्क ले जाकर कपड़े उतारकर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल लूट लिया। आरोपियों से छूटकर वह किसी तरह घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें मोदीपुरम के आजाद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि उन्हें मारपीट की लिखित शिकायत मिली है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम के सोफीपुर गांव निवासी गुलफाम निशानेबाज हैं। वह दिसंबर में होने वाली नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए मंगलपांडे स्थित शूटिंग रेंज में प्रेक्टिस कर रहे हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे शूटिंग रेंज से स्कूटी पर घर जा रहे थे। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने दो बाइक सवार पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए जबरन विक्टोरिया पार्क में ले गए। आरोप है कि पांचों युवकों ने उनके कपड़े उतारकर बुरी तरह पीटा और मोबाइल भी छीन लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मारपीट की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें