दोनों दोस्तों की मौत की खबर लगते ही पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा मंगलवार की देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही घायल अंकित का हालचाल जाना।
तहरीर आने पर होगी रिपोर्ट दर्ज
दुर्घटना के समय ट्रक चालक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया था। साथ ही ट्रक को भी कब्जे में लिया। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मृतकों के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया गया, जिसमें यातायात और संबंधित थाना पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जाए। यातायात माह के दौरान भी जनपद में सड़क हादसों में 22 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने लोगों के चालान भी किए, लेकिन उसके बाद भी लोगों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, जो हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
सर्किट हाउस मार्ग पर हुआ हादसा बेहद दुखद है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसमें पुलिस स्तर की लापरवाही सामने नहीं आई है। इसके अलावा बाइक पर ट्रिपल राइडिंग और बाइकों के अनियंत्रित होने की जानकारी मिली है। सर्किट हाउस मार्ग पर दोनों ओर वाहनों के संचालन के प्रयास किए गए थे। मगर, मार्ग का एक हिस्सा काफी संकरा है, उसे सर्विस रोड की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है। फिर भी संबंधित थाना और चौकी के साथ ही यातायात कर्मचारियों को रूट पर नियमित निगरानी के लिए निर्देशित कर दिया गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- दिनेश कुमार, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/