फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलने थे दो फिटनेस सेंटर, अभी तक कुछ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभी तक आरटीओ कार्यालय परिसर में ही हो रही है वाहनों की फिटनेस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वाहनों का फिटनेस कार्य प्राइवेट हाथों में देने की सरकार की योजना मेरठ में धराशायी होती नजर आ रही है। इसके लिए शासन स्तर पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। मेरठ जिले से 22 लोगों ने फिटनेस सेंटर खोलने के लिए आवेदन भी किए थे, लेकिन अभी तक योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।
जिले में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सभी काॅमर्शियल वाहनों का फिटनेस भी जरूरी है। अभी सरकार की व्यवस्था के अनुसार संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में ही वाहनों की फिटनेस की जा रही है। काफी वाहन मजबूरी में बगैर फिटनेस कराए ही सड़कों पर दौड़ते हैं। कई बार दुर्घटना के दौरान इसका दुष्परिणाम सामने आता है। सभी वाहनों का समय पर फिटनेस व राजस्व बढ़ाने की नियत से सरकार ने मेरठ समेत सभी जिलों में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में वाहन फिटनेस की जिम्मेदारी प्राइवेट हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। सरकार ने वाहन फिटनेस सेंटर खोलने के लिए नवंबर 2023 में आवेदन मांगे थे। उसी समय मेरठ के 22 लोगों ने वाहन फिटनेस सेंटर संचालन के लिए आवेदन किए थे। सेंटर के लिए निर्धारित भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया था। लेकिन अभी तक सेंटर खोले नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरटीओ प्रशासन अनीता सिंह का कहना है कि वाहन फिटनेस सेंटर खोलने की योजना शासन स्तर से चल रही है। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें