फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर दो फर्म बना किया करोड़ों का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में आयकर विभाग का नोटिस मिलने से परेशान किसान काट रहा था चक्कर, अब दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती के एक किसान के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्म बनाकर करोड़ों का कारोबार किया लेकिन आयकर नहीं भरा।जून माह में आयकर विभाग ने किसान को नोटिस भेजा तो किसान ने आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी। तभी से वह चक्कर लगा रहा था। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
किसान मांगेराम ने बताया कि वह खेती करते हैं। 23 जून को उसके पास आयकर विभाग का नोटिस आया था और इनकम टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। वह नोटिस मिलने पर आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि उसके पैन कार्ड का उपयोग कर दिल्ली के पते पर संलाफे इंटरनेशनल व अटलांटा ओवरसीज के नाम से दो फर्म बनाई गई थी। फर्माे ने करोड़ों का व्यापार किया गया लेकिन आयकर जमा नहीं किया गया। मांगेराम का कहना है कि उसकी कोई कंपनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का कहना है कि अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी थी, तभी से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि ग्रामीण के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है।ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी करने के साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें