फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले के दो किसानों ने पुणे में सीखे गन्ने की अधिक पैदावार के गुर

Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/गजरौला शिव। जिले के दो किसान समेत प्रदेश से 17 किसानों का प्रतिनिधिमंडल 25 मार्च को पुणे जिले के बारामती में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र गए थे। इन किसानों ने छह दिवसीय प्रशिक्षण में अधिक गन्ना पैदावार के गुर सीखे।
विज्ञापन

वहां से ग्राम गढ़ी बगीची निवासी पूर्व प्रधान अमित आर्य एवं धामपुर के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी विपिन कुमार प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे। प्रगतिशील किसान अमित आर्य ने बताया प्रदेश की 17 सदस्यीय दल लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान डालीबाग लखनऊ से पुणे गया था। विषय विशेषज्ञ अरुण कुमार के नेतृत्व में 22 मार्च को लखनऊ पहुंचे थे। जहां 25 मार्च से छह दिवसीय प्रशिक्षण हुआ था।
वहां हुए प्रशिक्षण में वैज्ञानिक डॉ. संतोष ने किसानों को गन्ना प्रजातियों के विकास एवं उनकी पहचान सिखाई। डॉ. आरएस गायकवाड़ ने गन्ना बीज उत्पादन के तीन स्तरीय कार्यक्रम को समझाया। डॉ. एसजी दलवी, एसडी पाटिल ने भी किसानों के साथ अपनी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुणे के अनुसंधान केंद्र से प्राप्त प्रशिक्षण में ली जानकारी जिले के किसानों के साथ साझा करेंगे। ताकि किसान अच्छे बीज व कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें