फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti: पेपर का छह लाख में सौदा, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा, दो दबोच लिए गए

Sat, 24 Aug 2024 08:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी समेत दो गिरफ्तार किए गए हैं। छह लाख रुपये में सौदा कर दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। जन्मतिथि और नाम बदलकर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
UP constable recruitment exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी से परीक्षा दे रहे दो अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था, जिसने छह लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की जिम्मेदारी ली थी। दूसरा आरोपी अपना और जन्मतिथि बदलकर परीक्षा दे रहा था। दोनों पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक सूचना के आधार आकाश पुत्र अमरपाल निवासी उदयपुर जनपद बुलंदशहर श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग सेंटर चलाता है। उसके कोचिंग सेंटर पर विष्णु पुत्र प्रेमवीर निवासी मोहल्ला जाटान जनपद बुलंदशहर भी पढ़ाई करने आता था।

दोनों के बीच दोस्ती हो गई। विष्णु ने आकाश से कहा कि तुम पढ़ाई में होशियार हो। मैंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का फार्म भरा है। इस परीक्षा में मुझे पास करा दो। इस पर आकाश ने कहा कि इसके लिए छह लाख रुपये लगेंगे। विष्णु रुपये देने को तैयार हो गया। आकाश ने एडमिट कार्ड पर विष्णु का फोटो लगाया और फर्जी आईडी भी तैयार की। विष्णु के नाम पर वह परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज बरामद किए। आकाश और विष्णु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने जेवी जैन कॉलेज से जन्म तिथि और नाम बदलकर परीक्षा दे रहे पवन कुमार शर्मा पुत्र राजेश निवासी फिरोजपुर जनपद बुलंदशहर को पकड़ा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी सरकारी नौकरी उम्र निकल चुकी थी। उसकी जन्मतिथि 14 अप्रैल 1995 है। सरकारी नौकरी पाने के आधार कार्ड में पवन शर्मा की जगह अपना नाम पवन भारद्वाज रख लिया और जन्मतिथि 14 जनवरी 2002 बदलवा ली।

दोबारा जन्मतिथि और नाम बदलकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके पश्चात इन दस्तावेजों के आधार पर यूपी पुलिस भर्ती का फार्म भरा था। आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें