फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लालकुर्ती बाजार में युवतियों से दो मनचलों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई मनचलों की करतूत, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बाजार में सामान खरीदने पहुंची दो युवतियों के साथ शुक्रवार को दूसरे समुदाय के लालकुर्ती निवासी कामिल व कोतवाली निवासी सूफियान ने कमेंट करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। महिला दरोगा पूजा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो युवतियां शुक्रवार दोपहर तीन बजे लालकुर्ती बाजार में सामान खरीदने आई थीं। इसी दौरान एक दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठे आरोपी कामिल व सूफियान ने युवतियों पर अश्लील कमेंट कर दिए। युवतियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी अभद्रता पर उतर आए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ कर दी। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। दुकानदारों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
विज्ञापन

युवतियों के अनुसार, दुकानदारों ने आरोपियों को मौके से भगा दिया। युवतियों ने आरोपियों पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें युवतियों के साथ आरोपी अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें