फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में उजड़ा परिवार : कोरोना से दो इंजीनियर भाइयों की मौत, पिता ने गांव की जमीन बेचकर बनाया था कामयाब  

Thu, 27 May 2021 09:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

22 मई को बड़े बेटे रजा हुसैन जैदी (28) की तबीयत खराब हो गई।  आनंद अस्पताल में भर्ती होने के दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं शुजा हुसैन जैदी (25) ने 26 मई की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
रजा हुसैन जैदी, शुजा हुसैन जैदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं। बच्चे अनाथ हो गए हैं और बूढ़े मां-बाप अपने जवान बेटों की याद में तिल-तिल मर रहे हैं। ऐसा ही मामला शास्त्री नगर का सामने आया है। यहां सेक्टर-10 निवासी दो इंजीनियर भाई पांच दिन के अंतराल पर दुनिया छोड़कर चले गए। एक भाई की तो चार माह की बेटी है। परिवार जवान बेटों की मौत से पूरी तरह टूट चुका है। 

विज्ञापन


वकार हुसैन जैदी नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने अपने तीनों बेटे रजा हुसैन जैदी, शुजा हुसैन जैदी व मुर्तजा हुसैन जैदी को मेहनत और लगन से पढ़ाया। दोनों बड़े बेटे रजा व शुजा को इंजीनियर बनाया। इनकी पढ़ाई के लिए पिता वकार ने गांव की जमीन तक बेच दी थी।

रजा ने कंप्यूटर साइंस व शुजा ने केमिकल से इंजीनियरिंग कर नौकरी शुरू की। छोटा बेटा एक निजी बैंक में नौकरी कर रहा है। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक महामारी ने परिवार को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई को बड़े बेटे रजा हुसैन जैदी (28) की तबीयत खराब हो गई। उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो घंटे बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ जाने के कारण मौत हुई है। वहीं शुजा हुसैन जैदी (25) ने 26 मई की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। शुजा की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निगेटिव भी आ गई थी। लेकिन उसके भी फेफड़ों में संक्रमण अधिक फैल गया था। 

रजा हुसैन की है चार महीने की बेटी
करीब डेढ़ साल पहले रजा हुसैन जैदी का निकाह जेहरा जैदी के साथ हुआ था। 4 महीने पहले बेटी पैदा हुई तो घर में खुशी का माहौल था। क्योंकि रजा हुसैन तीन भाई थे, उनके कोई बहन नहीं थी।

घर में बेटी के आने से सभी खुश थे। लेकिन पता नहीं हंसते खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई। अब परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। पत्नी, मां सहित परिवार के सदस्यों व दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्तों ने बताया दोनों भाई बहुत ही अच्छे स्वभाव के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें