फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवरलोड गन्ने के ट्रक से टूटे बिजली के दो खंभे, दो घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
गणेशपुर मार्ग पर खंभा टूटने से लगा जाम स्रोत संवाद
विज्ञापन
- गणेशपुर मार्ग पर तारों में ट्रक उलझने से हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गन्ना सीजन में सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों का संचालन लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। रविवार सुबह हस्तिनापुर-गणेशपुर मार्ग पर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक बिजली की लाइनों में उलझ गया। ट्रक के आगे बढ़ने से विद्युत तारों में खिंचाव आया और दो बिजली खंभे टूटकर गिर गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह एक ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक हस्तिनापुर-गणेशपुर मार्ग से मवाना की ओर जा रहा था। ट्रक में गन्ना निर्धारित क्षमता से अधिक लदा हुआ था। मार्ग पर ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तार ट्रक में फंस गए। चालक ट्रक को आगे बढ़ाता रहा, जिससे तारों में खिंचाव बढ़ गया और दो खंभे टूटकर गिर गए। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे खंभों को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू किया। विद्युत निगम के जेई सतबीर सिंह ने बताया कि खंभे टूटने के कारण करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों ने तत्काल मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए आरटीओ से बात की जाएगी। जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें