फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: हादसों में दो की मौत, मां-बेटा घायल, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 11 Nov 2019 06:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले में दो जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक मृतक युवक की अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


मोहल्ला देशराज बागपत के चौकीदारी इरफान पुत्र इस्लाम ने बताया कि वह सोमवार की सुबह चार बजे के लगभग वंदना चौक पर जा रहा था। जब वह दिल्ली रोड पर गैस एजेंसी के पास पहुंचा तो सड़क पर पैदल जा रहे अज्ञात युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। कार डिवाडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कार को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शव की शनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें: पांच दोस्तों की मौत... हादसों की वजह बन रही ये बड़ी लापरवाही, कब पास होंगे अफसरों के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना मेरठ-बागपत मार्ग पर सराय मोड़ के पास हुई। पाबला गांव निवासी प्रदेशपाल (42) पुत्र श्योराज सिंह अपनी पत्नी ओमवीरी, पुत्र सुमित के साथ बाइक से मेरठ गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सराय मोड़ के पास एक पशु बाइक के सामने आ गया। पशु से टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में प्रदेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

परिवार में मचा कोहराम
पाबला गांव के प्रदेश पाल की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह दिल्ली के नरेला में प्राइवेट नौकरी करता था। घर पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें