फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो की मौत, तीन घायल

Tue, 26 Nov 2019 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
accident news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के नांगल सोती में नंगल-चंदक मार्ग पर गांव कामराजपुर के समीप ,रात करीब ढाई बजे हरिद्वार से लौट रहे एक परिवार की  कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नांगलसोती थानाक्षेत्र में बिजनौर निवासी एक परिवार एक वैवाहिक समारोह से हरिद्वार से वापस लौट रहा था कि यहां ग्राम कामराजपुर के नजदीक पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

दुर्घटना में शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव जौनपुर निवासी सुदर्शन (50) व सचिन (24) पुत्र धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रपाल (39) व तनिष्क (22) पुत्र सुदर्शन निवासी जौनपुर और रितेश (40) निवासी चांदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई जहां से रितेश और चंद्रपाल की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक सुदर्शन अपनी भतीजी का रिश्ता करने के लिए सोमवार को कार से हरिद्वार गये थे। लौटते समय हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें