उधर, खतौली में फलावदा मार्ग पर स्थित गांव जावन के निकट बुधवार सुबह काली नदी पुल पर वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी खतौली भेजा, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार रास्ते में ही उक्त युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शनाख्त मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ निवासी मेहराज (35) पुत्र सत्तार, के रूप में हुई है, जिसके परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके सिर में हादसे के दौरान चोट लगी, जो उसकी मौत की वजह रही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/