फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में हुआ बड़ा हादसा, दुकान में घुसी प्राइवेट बस, दो लोगों की मौत

Sat, 07 Dec 2019 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के परिक्षितगढ़ में शनिवार को एक प्राइवेट बस बाइक सवार को बचाने में एक ऑटोमोबाइल की दुकान में घुस गई। इस हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परीक्षितगढ़ नगर के किठौर मोड़ के समीप एक प्राइवेट बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो मोबाइल की दुकान में घुस गई। यहां दुकान के बाहर खड़े 60 वर्षीय बाबू खां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 29 वर्षीय युवक अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में दुकान पर खड़ी तीन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस बस और क्षतिग्रस्त बाइकों को उठाकर थाने ले आई। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें