फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना संक्रमण से दो और मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

Thu, 14 May 2020 02:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। आज मरने वालों में ईश्वरपूरी की फूल मंडी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग थे, जिनका 11 मई से लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


रात दो बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं दूसरा मृतक अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक है, जिसे एक मई को दिल्ली रेफर किया गया था। वह लोकनायक अस्पताल में भर्ती था।

युवक के परिजनों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें मौत की जानकारी हुई। उनका आरोप है कि युवक की मौत 10 मई को ही हो गई थी, इसके बावजूद न तो उन्हें जानकारी दी गई और न ही मेरठ के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की तरफ से कुछ बताया गया। 
विज्ञापन


युवक के परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले से ही मौत की आशंकी थी। तीन दिन से वे युवक से फोन पर बात नहीं कर पा रहे थे। शहर विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को प्रमुख सचिव से भी इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शव को दिल्ली से मेरठ लाने की अनुमति भी नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें