मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में आज से दो दिवसीय मेगा कैंप लगाया जाएगा। कैंप में पीएम सूर्यघर योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा व योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। कैंप में बिजली बिल संशोधन, स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं आदि का भी निवारण किया जाएगा।
प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन के निर्देशों में सभी 14 जिलों में कैंप सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे। इस कैंप में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर रूफटोप संयंत्र के लिए मिलने वाले ऋण, केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली छूट आदि की भी जानकारी दी जाएगी। जो उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराना चाहते हैं वह भी इसमें पंजीकरण करा सकेंगे। जीआईसी इंटर काॅलेज में कैंप का उद्घाटन ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर करेंगे।