मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में माध्यमिक शिक्षकों के लिए दो दिवसीय विषय-आधारित इतिहास एवं क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी लता राठौर व प्रभारी सिद्धार्थ शैलत उपस्थित रहे। प्राचार्य, अधिकारियों और सीबीएसई से आए मास्टर ट्रेनर्स विनीता जोशी व वी के सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। तकनीकी सत्रों में इतिहास शिक्षण की रणनीतियों, चुनौतियों व प्रभावी कक्षा प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया गया, साथ ही समूह चर्चा व अन्य विषयों पर भी सत्र हुए। पहले दिन का समापन गतिविधियों के समेकन व खुली परिचर्चा के साथ हुआ।