फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार के ईनामी समेत दो घायल, पैर में लगी गोली

Wed, 24 Jun 2020 12:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
police encounter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में परतापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पच्चीस हजार रूपये के ईनामी बदमाश और उसके साथी को मुठभेड़ में घायल कर दिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।  आरोपियों के खिलाफ भोजपुर और परतापुर थाने में लूट के मुकदमे कायम हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है । 

विज्ञापन


मंगलवार देर रात एसओजी मेरठ एवं परतापुर पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली कि पच्चीस हजार का इनामी बदमाश वसीम पुत्र अब्दुल बहाव निवासी रोहटा काजमाबाद गून के जंगल में परतापुर क्षेत्र में गोकशी हेतु गाय लेने जा रहा है ।

एसओजी की टीम ने एक टाटा 407 वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन में चालक ने काजमाबाद गून जंगल में कच्चे रास्ते में वाहन को ले जाकर रास्ता बंद होने पर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जवाबी फायरिंग में पच्चीस हजार के ईनामी बदमाश वसीम और यामीन निवासी खिवाई थाना सरूरपुर  ने आत्मरक्षा की गई फायरिंग में घायल हो गए ।  जिनको उपचार के लिए  स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।

बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं । एसओजी के इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि वसीम थाना भोजपुर गाजियाबाद से 2 मुकदमों में और परतापुर से लूट के मुकदमे में चल रहा है। यामीन भी परतापुर से लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा है । पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें