बागपत जिले के बड़ौत में एक मकान से पुलिस ने दो जोड़ों को रंगरेलियां मनाते हुए आपत्तिजनक हालत दबोचा। पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी कि पिछले काफी दिनों से मकान में संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही हो रही है। पुलिस ने छापेमारी की तो यहां एक दिव्यांग महिला समेत दो जोड़े मिले। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को यह भी शिकायत मिली है कि एक आरोपी शिक्षक और दूसरा ग्राम सचिव है। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि जांच की जा रही है
इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजा। सीओ रामानंद कुशवाहा को रविवार को शिकायत मिली बिनौली रोड स्थित न्यू राम नगर में अवैध देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ संबंधित मकान में छापा मारा तो वहां दो महिला और दो पुरुष मिले।
पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां, छह दबोचे