मेरठ में शादी की पहली रात ही नव विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार शाम पीड़िता मायके पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी गयी है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी पांच दिन पहले हापुड़ के एक गांव में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी की पहली रात उसके पति की जगह कमरे में कोई अन्य युवक घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन तक उसे कमरे से नहीं निकलने दिया गया। उसने अपने ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने बदनाम कर घर से निकालने की धमकी दे दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली का कहना कि पीड़िता ने तहरीर दी है। लेकिन घटना हापुड़ जिले की है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ईस्टर्न कचहरी रोड पर शनिवार दिनदहाडे़ एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने अगवा करने की कोशिश कर डाली। इस दौरान मायके और ससुराल वालों में मारपीट हो गयी। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें : हलाला के नाम पर देवर ने किया था दुष्कर्म, कोर्ट का फैसला आने पर...