फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उल्टी, दस्त व बुखार से एक ही दिन में दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। ब्लॉक के गांव पांचली बुजुर्ग में उल्टी, दस्त व बुखार के चलते एक ही दिन में दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
गांव निवासी कादिर के अनुसार उनके छोटे भाई शादाब के 14 दिन के नवजात बेटे अरमान को करीब एक सप्ताह से तेज बुखार था। पहले गांव स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन राहत नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, मोहम्मद हसन की बेटी समरो की शादी सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव नूना बड़ी गांव में हुई थी। महिला के पति हारुण सऊदी अरब में रहने के कारण वह करीब एक माह से मायके में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि समरो के बेटे फैजान को पिछले पांच दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन शुक्रवार देर रात अचानक हालत बिगड़ गई। आननफानन में चिकित्सक के पास ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। एक ही दिन में दो मासूमों की मौत से गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से गांव में कई बच्चे बुखार और पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो जांच कराई गई और न ही दवाओं का वितरण हुआ। भारतीय किसान संगठन एकता के प्रदेश महासचिव शाहरुख चौहान ने बताया कि गांव में लंबे समय से बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में कई बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएचसी सरूरपुर के प्रभारी डॉ. राघो सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजकर जांच कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें