फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्हैड़ा पीर वाली बस्ती से दो बच्चे लापता

विज्ञापन
सरधना में लापता बच्चों के परिजनों से जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
ननिहाल में माता-पिता के साथ रहते हैं दोनों बच्चे, बाद में मौसी के घर गांव नवादा में मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। नगर की जुल्हैड़ा पीरवाली बस्ती निवासी दो बच्चे शुक्रवार दोपहर में कमरानवाबान के निकट से संदिग्ध रूप से लापता हो गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फैंटम भी पहुंची। हालांकि देर शाम दोनों बच्चे ग्राम नवादा में सकुशल मिल गए।
विज्ञापन

जुल्हैड़ा पीरवाली बस्ती निवासी सलीम की पुत्री साजिदा का निकाह जड़ौदा नारा निवासी युवक से हुआ था। वह कई वर्षों से पति के साथ मायके में रहती है। उसकी बहन रूबीना शुक्रवार को किसी काम से सरधना आई थी। उसके साथ बहन साजिदा के दो बच्चे पंद्रह वर्षीय मुस्कान एवं सात वर्षीय सोमीन भी थे। वह कमरानवाबान पहुंची तो दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उसने इसकी जानकारी बहन साजिदा को दी। वहीं, पुलिस को भी सूचित किया। इस पर फैंटम पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया परंतु सुराग नहीं लग सका। हालांकि देर शाम बच्चों के ग्राम नवादा में होने की जानकारी मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि नवादा में साजिदा की बहन रहती है। बच्चे अपनी मौसी रूबीना को बिना बताए नवादा चले गए। बच्चों की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस एवं परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें