फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़ी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सोमवार को बदमाशों से प्रोफेसर की पत्नी भिड़ गई। महिला ने बहादुरी का परिचय देकर दोनों बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नौचंदी ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर डी-354 निवासी अनुज दुबे चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। अनुज कुमार की पत्नी महिमा दुबे शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में शॉपिंग करने गईं थीं। महिमा फोन पर बात कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर महिमा से मोबाइल लूट लिया। बदमाश भागने लगे, तो महिमा उनसे भिड़ गईं। बदमाशों से मुकाबला करते हुए शोर मचा दिया।
चीख पुकार सुनकर लोगों ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़कर पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर नौचंदी के अनुसार बदमाशों ने अपने नाम जिशान निवासी ढबाई नगर और शहजाद निवासी लिसाड़ीगेट बताया। शहजाद शातिर लुटेरा है, उस पर कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल छीनते ही टूटी पड़ीं महिमा
मोबाइल छीनते ही महिमा बदमाशों पर टूट पड़ीं, जिस पर बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई। बाइक गिरने पर महिमा अपने मोबाइल को छीनने के लिए बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों ने धमकी भी दी। लेकिन महिमा डरी नहीं। लोगों ने भी बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया है कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें