संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। थाना मुंडाली के अंतर्गत गांव भगवानपुर चटटावन में घरेलू विवाद, मारपीट और धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मेरठ गढ़ मार्ग स्थित भगवानपुर चटटावन निवासी रूबी तोमर ने बताया कि गत दिवस उनके ससुराल में पति मोनू तोमर, देवर प्रदीप तोमर और कमलेश देवी ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं, भगवानपुर निवासी शिवानी ने शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर के समय जब वह घर पर अकेली थीं, तो गांव के सोहनलाल, रितिक और काजल जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने शिवानी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति अंकित के साथ भी अभद्रता की।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामलों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।