फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में दो कैदियों ने शरीर में ऐसी जगह छिपाए चरस-मोबाइल, रात भर दर्द से तड़पे, मरने के डर से उगला सच

Wed, 18 Sep 2019 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बागपत जिला कारागार मंगलवार को दो बंदियों ने एक और नया कारानामा किया। क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में चरस और मोबाइल गुप्तांग में छिपाकर लाने वाला बंदी रातभर दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन


सुबह हालत बिगड़ने पर इलाज करया गया। इसके बाद शौच के साथ जब चरस और मोबाइल बाहर निकले तो उनको राहत मिली। जेल अधीक्षक ने एसपी बागपत को बंदियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
 
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी के जेल में हत्या होने के बाद से बागपत जिला जेल चर्चित जेल बनी हुई है। सोमवार की रात में जेल में बंद दो बंदियों ने नया कारनामा कर डाला। सोमवार को कोर्ट में पेशी पर गए दो बंदी वापसी में चरस की बत्तियां व मोबाइल अपने गुप्तांग में छिपाकर ले आए, लेकिन जेल आकर उनकी हालत खराब हो गई। मरने के डर से उन्होंने सच उगल दिया और सारी बात बताते हुए मोबाइल और चरस की बत्तियां कोर्ट में परिचित से लेनी की बात बताई। 

सुनते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत ही दोनों बंदियों का इलाज शुरू कराया। रात में ही एक बंदी की चरस तो निकल गई, लेकिन  दूसरे बंदी के अंदर से मोबाइल नहीं निकल सका और वह दर्द से रात्रि भर चिल्लाता रहा।

आखिरकार सुबह शौच के दौरान बंदी के गुप्तांग से मोबाइल निकल गया और बंदी ने मोबाइल जेल अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने दोनों बंदियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक बागपत को पत्र भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें