फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, बीटेक के दो छात्र गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की कर रही तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल में बुधवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में बीटेक के दो छात्र सहारनपुर निवासी हर्ष पवार व अक्षय कांबोज गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी हमला करने के बाद मौके से भाग गए। छात्र ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस की प्रथम जांच में दोनों पक्षों में दो दिन पूर्व दूध लेने को लेकर भी विवाद प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष पंवार और अक्षय कांबोज ने बुधवार को पुलिस को बताया कि वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार शाम आरोपी बिना किसी वजह उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। इसका पीड़ित छात्रों ने विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शुरुआती विवाद को साथी छात्रों ने शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला फिर भड़क गया। हमलावरों ने दोनों छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों छात्र सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।दो पीड़ित पक्ष ने कई छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना के बाद से हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द आरोपी छात्रों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें