फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीजा-साले ने मिलकर कर डाला करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगानगर पनाश अपार्टमेंट के बिल्डर, बैंक मैनेजर सहित सात पर मुकदमा- बैंक में बंधक फ्लैट को बेच डाला, पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
विज्ञापन

- गाजियाबाद, मेरठ में दर्ज हैं कई मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। डिवाइडर रोड पनाश अपार्टमेंट के बिल्डर, उसकी पत्नी, पीएनबी हाउसिंग लोन मैनेजर सहित सात लोगों पर गंगानगर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इससे पूर्व भी गंगानगर सहित गाजियाबाद में कंपनी के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं और पोर्टल पर 56 शिकायत पीड़ितों द्वारा की गई हैं। जांच में सामने आया कि बिल्डर जीजा-साले हैं।
गंगानगर थाना पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र की शिवाजी रोड निवासी संजय कुमार ने तहरीर दी। इसमें बताया कि गंगानगर में एएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा डिवाडर रोड पनाश अपार्टमेंट में नीचे बनाई दुकानों में उसने कुछ रकम जमा कर दुकान बुक कराई थी। बाद में कंपनी निदेशक अचल गुप्ता ने दुकान नहीं बनाने की बात कहते हुए उन्हें फ्लैट देने की बात कही। संजय ने जून 2018 में 33.50 लाख जमा कराकर फ्लैट पत्नी सीमा कश्यप के नाम कराया। 12 जून 2025 को उनके फ्लैट पर पीएनबी के कुछ कर्मचारी आए। पता चला कि वर्ष 2018 में ही उक्त फ्लैट को बैंक में बंधक रखकर शेखर राठौर के नाम से 31.37 लाख रुपये का लोन लिया गया। बिल्डर अचल कुमार गुप्ता एवं संजीव गोयल ने यह बात स्वीकारी और लिखित में दो माह में लोन रकम जमा करने की बात कही। परंतु अभी तक रुपये जमा नहीं किए गए। आरोप है बैंक स्टाफ परेशान कर रहा है। गंगानगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर निदेशक अचल गुप्ता, संजीव गोयल, अर्जित गुप्ता, विपिन कुमार, तुषार गुप्ता, कविता गुप्ता व पीएनबी शाखा प्रबंधक समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
एएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बिल्डर अचल कुमार गुप्ता एवं संजीव गोयल जीजा-साले ने गंगानगर डिवाइडर रोड पनाश अपार्टमेंट एवं गाजियाबाद प्रोजेक्ट एएसजी एप्पल-7 में अपनी पत्नी, बेटे, रिश्तेदारों, कंपनी स्टाफ के नाम पर बैंक फर्जी तरीके से लोन लिए। उन्हीं बंधक संपत्तियों को बेच डाला। बैंकों की भूमिका भी संदिग्ध रही कि उन्होंने संपत्ति के वास्तविक दस्तावेज अपने पास रखे बगैर लोन दिया। गंगानगर थाने में पांच मुकदमे, गाजियाबाद के के बीटा-2 थाने में मुकदमा दर्ज है। वहीं, भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा पोर्टल पर कंपनी के विरुद्ध 56 पीड़ित परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई हुई हैं। आरोपियों ने यूपी रेरा के फर्जी आदेश का पत्र दिखा बैंक से करोड़ों रकम के लोन की मांग की। बीते 22 मार्च को नोएडा निवासी कुमुद कुमार और बैजनाथ शाह ने गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में बिल्डर पर मुकदमा दर्ज कराया। 16 मार्च 2026 को गंगानगर निवासी रितुराज और बुढ़ाना गेट निवासी विकास चौहान ने भी गंगानगर थाने, 3 जनवरी 2026 को मेरठ में पूर्व एसपी सिटी रहे आरके सिंह राठौर के पुत्र शेखर राठौर की शिकायत पर 10 लोगों पर मुकदमा हुआ। 2024 में एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा के आदेश पर फर्जी लोन मामले कंपनी के सेल्स मैनेजर सलीम खान पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें