फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सीएम योगी ने पत्रकार व उसके भाई की हत्या पर जताया दुख, दी 5-5 लाख की सहायता राशि

Sun, 18 Aug 2019 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार सुबह उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला दिनदहाड़े दो ताबड़तोड़ हत्याओं से दहल गया। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद के बीच एक पत्रकार व उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घटना की जांच की जा रही है। मृतकों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया तथा पत्रकार और उसके भाई के परिजनों को पांच-पाच लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: युवक ने चचेरे भाई पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, पुलिस मौके पर

जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मलूक निवासी आशीष व उसके भाई का पड़ोस के ही व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद रविवार को सुबह तकरीबन दस बजे दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस सनसनीखेज घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में दोनों भाइयों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच पड़ताल में मामूली विवाद में हत्या करना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक आशीष मेरठ से प्रकाशित एक अखबर में पत्रकार था। आशीष का परिवार नगर कोतवाली क्षेत्र में माधोनगर (गढ़ी मलूक मार्ग) पर रहता है।

उधर एक साथ दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतकों के घर ग्रामीणों को तांता लगा हुआ है। वहीं दोहरे हत्याकांड के बाद डीआईजी उपेद्र अग्रवाल समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

आशीष के मामा राजेन्द्र की तरफ से छह लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्यारोपी महिपाल सैनी और उसके बेटों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। 

@ANINewsUP
Chief Minister Yogi Adityanath anounce ex-gratia amount of Rs 5 lakh each to the kin of the journalist and his brother, who were shot dead in Saharanpur, today.

हत्यारोपी मूलरूप से झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडोली के रहने वाले हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने मामले पर संज्ञान लिया व इस घटना पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दोनों भाई की मौत पर पांच पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें