फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूम भाईयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 23 Jul 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गड्ढे में डूबकर दो भाईयों की मौत
विज्ञापन
सिंधावली गांव के जंगल स्थित गड्ढे में भरे पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप था कि भट्ठा मालिक ने अवैध खनन कर गड्ढा खुदवाया था। भट्ठा मालिक दूसरे समुदाय का था तो वहां माहौल सांप्रदायिक हो गया। इस पर पर एसडीएम सदर, सीओ दौराला व इंस्पेक्टर मय टीम के मौके पर पहुंचे और भट्टा मालिक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सिंधावली गांव निवासी सरहद खान पुत्र नजर मोहम्मद राज मिस्त्री का काम करता है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उसके दो बेटे समीर (12) समद (09) अपने दोस्तों के साथ गांव के जंगल में खेलने के लिए गए थे। वहां गांव निवासी भट्ठा संचालक श्रीचंद पुत्र देशराज का खेत है, जिसमें उसने खनन कर रखा है। जिस कारण वहां बने गड्ढे में बरसात का पानी भरा था। उसमें बच्चे उसमें नहाने लगे। इस बीच समीर व समद पानी में डूब गए। वहीं बाकी बच्चे उन्हें छोड़कर भाग गए। काफी देर तक जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो अन्य बच्चों ने मामले की जानकारी दी। इस पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चों के शव पानी में तैर रहे थे।

सूचना मिलने पर पूरा गांव दौड़ पड़ा
सूचना पर एसडीएम सदर संतोष सिंह बहादुर, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार व इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चों के शवों को पीएम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। बाद में अधिकारियों ने परिजनों को आर्थिक मदद व भट्ठा मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि बच्चों के शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर के आधार पर भट्ठा संचालक श्रीचंद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

हत्या का भी लगाया आरोप
लोगों ने जब बच्चों के शव बाहर निकाले तो उनके न तो उनके पेट फूले हुए थे और न ही उनके पेट से पानी निकला। बच्चों के कपड़े घटनास्थल से दूर एक ट्यूबवेल पर रखे मिले। इस पर ग्रामीणों ने बच्चों की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं एक अन्य बच्चे के कपड़े भी ट्यूबवेल पर रखे मिले तो वहां शोर मच गया कि एक और बच्चा डूबा है। इस पर पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई और गड्ढे से पानी निकलवाया। बाद में पता चला कि तीसरा बच्चा अपने घर पर है।
विज्ञापन

पहले हुआ था हादसा

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
करीब 20 दिन पूर्व गांव के ही दो अन्य बच्चे भी इसी गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने लगे थे। उस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया था और उन्हें बचाया था। तब भट्ठा मालिक से मामले की शिकायत कर गड्ढे को भरने के लिए कहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद भट्ठा संचालक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उधर, एसडीएम सदर ने बताया कि भट्ठा संचालक ने नियम विरुद्ध खेत से खनन किया है। उसके खिलाफ अवैध खनन की धाराओं में भी केस दर्ज होगा।

गांव के ही स्कूल में पढ़ते थे
सरहद ने बताया कि वह मूल रूप से थाना सरूरपुर गांव के जसड़ का रहने वाला है। सिंधावली में उसकी ससुराल है। करीब छह साल पूर्व गांव से ससुराल आकर रहने लगा था। उसके चार बच्चे हैं। जिनमें बड़ी बेटी शमां 16 साल की है। समीर व समद उससे छोटे थे। सबसे छोटा सात साल का एक बेटा है। पत्नी गुलिस्ता ने बताया दोनों बच्चे गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे। वहीं बच्चों के शव देख मां गुलिस्ता बेहोश हो गई। अन्य परिवार के सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा  हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें