फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 26 Mar 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल
विज्ञापन

थाना मीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही संजय भी घायल हुआ है। गिरफ्तार बदमाश 25-25 हजार रुपये के इनामी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह मुठभेड़ मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर में मदान चौक पर रविवार रात करीब पौने 12 बजे हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें : पश्चिमी यूपी में पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो अपराधी ढेर, नोएडा में मिली AK-47
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शहजाद कलंदर पुत्र यासीन निवासी  सैदपुर फिरोजपुर थाना बहसूमा मेरठ घायल हुआ है। दूसरा बदमाश दानिश निवासी मीरापुर है। गिरफ्तार बदमाशों ने तीन दिन पहले मीरापुर निवासी सराफ अभिनव गर्ग से दो लाख दस हजार रुपये और सोने के जेवरात उस समय लूट लिए थे, जब वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


फरार बदमाश शाहनवाज पुत्र सरफराज निवासी राजपुर तिलौरा थाना जानसठ बताया गया है। बदमाशों के पास से 1.78 लाख रुपये, जेवरात, बाइक और दो तमंचे, कारतूस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें