संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जिलानी गार्डन में रविवार देर रात आरोपी नाजिम व उसके साथी ने जिलानी गार्डन अवैध पिस्टल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। पूरी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2:30 बजे बजौट मार्ग स्थित 100 फुटा चौराहे के पास दो युवक नशे की हालत में पहुंचे। इसी दौरान एक युवक ने अवैध पिस्टल निकालकर चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली, जिसमें फायरिंग की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने आरोपी नदीम निवासी जाकिर कॉलोनी और उसके साथी को पकड़ लिया।