फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हस्तिनापुर में डकैती डालने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Wed, 14 Aug 2019 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के हस्तिनापुर डिफेंस कॉलोनी में सात अगस्त को कंफैक्शनरी व्यापारी के मकान में डकैती डालने वाले बदमाशों से मंगलवार देररात मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मेरठ: छापेमारी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और युवक, पांच 

पुलिस के अनुसार, व्यापारी राजेश शर्मा के मकान में बदमाश स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर घुसे थे। बदमाशों ने किरायेदार पवन और उसकी पत्नी रीना को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। बदमाशों ने पहले किरायेदार व फिर दूसरी मंजिल पर मकान मालिक के यहां से 50 हजार रुपये व तीन लाख कीमत के जेवरात समेत सामान समेट लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: सत्यापन के फेर में फंस गईं योजनाएं, अफसरों की लापरवाही से गरीबों को नहीं मिल रहा लाभ

मंगलवार देर रात एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर पांच बदमाश वहां से निकल रहे थे। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश शिख खान निवासी सठला मवाना और राकेश निवासी मवाना के पैर में गोली लगी। जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। सूचना पर सीओ मवाना यूएन मिश्रा पहुंचे। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हस्तिनापुर में डकैती की वारदात कबूल ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें