इस दौरान पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोली लगते ही दोनों बदमाश जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश सलमान उर्फ 'जॉन' पुत्र अय्यूब, परवेज उर्फ 'सल्लू' निवासी गांव लहराकमनगर, थाना हयातनगर जनपद संभल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बदमाश कच्छाधारी गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।