मेरठ में क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन पुलिस ने अवैध असलहा सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों के पास से 10 पिस्टल और 15 मैगजीन बरामद की गई है। यह गिरोह मुंगेर से असलहा लाकर सप्लाई करता है। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई। इससे पहले भी मेरठ में ऐसे कई गिरोह पकड़े जा चुके हैं।
वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने भी आज दो बदमाशों को पकड़ा है। बताया गया कि दोनों बदमाश किसी की हत्या करने की फ़िराक में घूम रहे थे। उनके पास से एक तमंचा और 5 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
पढ़ें : प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए करते थे लूट, पुलिस ने दबोचा तो कबूली 100 वारदातें